11 फ़रवरी 2021 - 19:48
बारूद के ढेर पर दुनिया, हर कोई बना रहा है आधुनिक हथियार, अपनी रक्षा के लिए या दूसरों को डराने के लिए, दुनिया के सामने एक ऐसा नमूना भी है जो...

आज दुनिया बारूद के ढेर पर खड़ी है, हर देश विभिन्न प्रकार के हथियार विकसित करने में लगा है अपनी सुरक्षा के लिए, लेकिन कुछ देश दूसरों की भूमि कब्जाने के लिए हथियारों का निर्माण करते हैं।

आप भलीभांति परिचित हैं इन सभी हथियारों मे भीमुख्यत: परमाणु हथियार इस विश्व के लिए सबसे भयंकर खतरा है जो मानवता के लिए विकट समस्या है दुनिया ने परमाणु हथियार की विध्वंस की शक्ति जापान के दो शहरों पर हुए परमाणु हमले से देखी।

अमरीका ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे, जो मानवता को शर्मसार करने वाला कदम था, जिससे तत्काल ही लाखों लोग मारे गए थे , आज भी उस हमले का कष्टदाई प्रभाव दुनिया अनुभव करती है , परमाणु हथियार के निर्माण के प्रति दुनिया के देशों की आतुरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने परमाणु हथियार के निर्माण पर रोक लगा दी है।

 
इसी घटनाक्रम के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खमेनेई ने अपने फतवे में परमाणु बॉम्ब को हराम ( अवैध) करार दिया है , जो वास्तव में शान्ति की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी ओर बड़ा कदम है दुनिया को ऐसे ही महान लोगों के नेतृत्व की आवश्यक्ता है, आपको ज्ञात हो ईरान के रक्षा संबंधी मामलों में अंतिम निर्णय वहां के सर्वोच्च नेता का ही होता है।

साभारः मुहम्मद अफ़ज़ल

छात्र, दिल्ली विश्वविद्यालय

* लेखक के अपने निजी विचार हैं, पार्स टूडे का सहमत होना ज़रूरी नहीं है*